अनियंत्रित होकर पलटी कार, उलटाते-पुलटाते हुए काफी दूर तक गई, जानिए फिर हुआ क्या 

    अनियंत्रित होकर पलटी कार, उलटाते-पुलटाते हुए काफी दूर तक गई, जानिए फिर हुआ क्या 

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के सराय ढेला थाना मोड़ के पास शनिवार की रात को एक अनियंत्रित कार पलट गई. यह घटना रात लगभग 10:30 बजे की है. स्कॉर्पियो में 3 से 4 लोग सवार थे. गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन सड़क पर चल रहे बहुत सारे लोगों की किस्मत अच्छी थी कि अनियंत्रित कार की चपेट में आने के बाद भी वह बच गए.

    नशे में थे गाड़ी सवार लोग

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से स्टील गेट की ओर जा रही थी. कार की गति और उसकी चाल को देखकर लोग पहले ही बचकर भागने लगे थे. कार जैसे ही थाना मोड़ के पास पहुंची और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह उलटते पलटते काफी दूर चली गई. कार जब रूकी तो उसमें सवार लोग उतरे और बीच सड़क पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी में सवार लोग नशे में थे. सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ भारी भीड़ जुट गई.

    विधायक ने ली मामले की जानकारी

    घटनास्थल से गुजर रहे विधायक राज सिन्हा ने मामले की जानकारी ली और राहत कार्य शुरू कराया. इस बीच कार में सवार एक युवक का मोबाइल छूट गया था. वह गाड़ी के पास पहुंचा और मोबाइल ढूंढ रहा था. वह नशे में धुत था. लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था. वह सिर्फ इतना ही कहा कि वह धनबाद के लोदना का रहने वाला है. गाड़ी में सवार अन्य फरार हो गए. जिस सड़क पर दुर्घटना हुई है यह सड़क रात में भी व्यस्त रहती है. गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news