धनबाद(DHANBAD): सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र और वर्तमान सिंदरी विधायक बबलू महतो के छोटे भाई डॉक्टर बुद्धदेव महतो का शनिवार को रांची में निधन हो गया. रांची में असाध्य रोग का उनका इलाज चल रहा था. लंबे समय से वह बीमार थे. उनके निधन की खबर धनबाद पहुंचते ही शोक की लहर व्याप्त हो गई.
डॉक्टर बुद्धदेव महतो हजारीबाग टेक्निकल यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के पद पर कार्य करते थे. वह छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थे. उनका पार्थिव शरीर रांची से बलियापुर उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है.
डॉक्टर बुद्धदेव महतो के निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. बताया गया है कि शनिवार को ही उनका दास संस्कार किया जाएगा। विधायक बबलू महतो के आवास पर शोकाकुल लोगो का तांता लगा हुआ है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


