शादी के लिए सजधज कर मंदिर में इंतजार करी रही थी दुल्हन, बहाने बनाकर दुल्हा हुआ फरार, जानिए पूरी खबर

    शादी के लिए सजधज कर मंदिर में इंतजार करी रही थी दुल्हन, बहाने बनाकर दुल्हा हुआ फरार, जानिए पूरी खबर

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-बोकारो थर्मल में एक दुल्हन की शादी हो नहीं सकी, वह गोविंदपुर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को सज-धज कर बैठी हुई थी औऱ दुल्हे का इंतजार कर रही थी . लेकिन, दूल्हा बहाने बनाकर बाइक से फरार हो गया . दरअसल, बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अधीन गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी निवासी एक युवती का नावाडीह प्रखंड के पेंक निवासी युवक के साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

    दूल्हे ने दिया चकमा

    बताया जा रहा है कि , जब इसकी जानकारी युवती के भाई को हुई तो उसने प्रेमी से शादी कराने की बात कही. इसके बाद दोनों शादी को राजी हो गए. 18  जुलाई मंगलवार को प्रेमी बगैर अपने परिवार वाले के साथ अकेले बाइक से मंदिर पहुंचा.  वहां पहुंचने के बाद युवती व उसके परिजनों से दुल्हा ने कहा कि मेरे दोस्त व परिवार के सदस्य शादी में शरीक होने पीछे से आ रहे हैं.  इसके बाद युवती तैयार होकर अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंची.

    शादी की रस्म से पहले दूल्हा भाग गया

    सबकुछ तय  वक्त के मुताबिक ही चल रहा था, शादी की रस्म की शुरुआत होने वाली थी. इतने में मोबाइल पर दूल्हे का फोन आया. जिसके बाद फोन पर बात करते हुए वह मंदिर के बाहर चला गया . वहां लोग कुछ समझ पाते इससे पहले वह बाइक स्टार्ट किया औऱ फरार ह गया . मंदिर में  दुल्हन काफी देर इंतजार करती रही . लेकिन, उसका प्रेमी नहीं आया. युवती ने कई बार फोन किया . लेकिन, उसने नहीं उठाया . अंत में थक हारकर सभी वापस लौट गये. इस मामले को लेकर दुल्हन के घर वाले काफी परेशान है औऱ अब पुलिस की मदद लेनी की बात कही जा रही है .

     



    Related News