पलामू के युवक का बिहार में मिला शव, मची सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    पलामू के युवक का बिहार में मिला शव, मची सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    टीएनपी डेस्क: झारखंड के युवक का बिहार में शव मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को बिहार में ले जाकर फेंक दिया है. आपको बताते चलें कि पलामू जिले के हरिहरगंज के पथरा ओपी क्षेत्र के पार पहाड़ गांव निवासी 35 वर्षीय रामराज यादव का शव गुरुवार की सुबह बरामद हुआ है. गांव से करीब चार किलोमीटर दूर बिहार के डुमरिया थाना क्षेत्र के हुरमेठ गांव के समीप से शव मिला है. शव के पास से रामराज यादव की बाइक, मोबाइल फोन एवं कुछ नकदी रुपये भी मिले हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. इधर, परिजन हत्या कर शव फेंके जाने की बात कह रहे हैं. हरिहरगंज के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के नाक से काफी मात्रा में ब्लड निकला है. पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news