अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा बिहार में अगले मुख्यमंत्री का नाम,पढ़े दावेदारों की क्यों बढ़ गई धड़कनें

    Patna, Bihar
    अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा बिहार में अगले मुख्यमंत्री का नाम,पढ़े दावेदारों की क्यों बढ़ गई धड़कनें

    धनबाद(DHANBAD):बिहार के अगले मुख्यमंत्री का फैसला अब भाजपा केंद्रीय नेतृत्व करेगा. यह बात अब लगभग तय हो गई है, क्योंकि दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक को टाल दिया गया है. इस बैठक के लिए बिहार से भाजपा के बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके थे .लेकिन अब वह पटना लौट जाएंगे.नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद नए नाम की घोषणा होगी. दिल्ली में बैठक शुक्रवार को अपराह्न में होनी थी. लेकिन इसे टाल दिया गया है. सूत्रों के अनुसार अब कोई मुख्यमंत्री के नाम को लेकर दिल्ली में बैठक नहीं होगी. केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के नाम पर विचार करेगा और घोषणा करेगा. 

    भाजपा नेताओं में अभी कुछ दिनों तक असमंजस रहेगा

    मतलब भाजपा नेताओं में अभी कुछ दिनों तक असमंजस रहेगा .वैसे मुख्यमंत्री की रेस में चार-पांच नाम चल रहे हैं .लेकिन अब संभावना बढ़ गई है कि जिनके नाम रेस में चल रहे है, वह पिछड़ सकते हैं और किसी नए नाम पर मोहर लग सकती है. वैसे भी भाजपा अपने चौंकाने वाले निर्णय के लिए जानी जाती है.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सांसद का शपथ ले लिया है. शपथ लेने के बाद वह पटना लौट आए हैं. सूत्र दावा कर रहे हैं कि जैसे ही अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, तो एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी .उस बैठक में पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे और इसी बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा और वही बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा. बता दे कि बिहार में बदलाव के बयार के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है. 

    क्लियर होने में चार-पांच दिन का वक्त

    देखना दिलचस्प होगा की रेस में चल रहे नेताओं के नाम ही फाइनल होते हैं या कोई अचंभित करने वाला नाम सामने आता है. सूत्र बता रहे हैं कि सब कुछ क्लियर होने में चार-पांच दिन का वक्त लग सकता है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news