पलामू: बच्चों को स्कूल ले जा रही ऑटो बीच रास्ते खाई में गिरी, दर्जनों बच्चे घायल, देखिए वीडियो

    पलामू: बच्चों को स्कूल ले जा रही ऑटो बीच रास्ते खाई में गिरी, दर्जनों बच्चे घायल, देखिए वीडियो

    पलामू (PALAMU): पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां हैदरनगर प्रखंड के सजवान, सलेमपुर, चाचरिया ,खरगडा आदि गांव से बच्चो को लेकर हैदरनगर के माली मोहल्ला स्थित पीएस पब्लिक स्कूल सराहा ऑटो संतोषडीह नहर पुल के समीप पलट कर खाई में गिर गया. ऑटो पर सवार दर्जन भर बच्चे व एक महिला यात्री घायल हो गए. कुछ बच्चों के अभिभावक उन्हें घर ले गए, जबकि एक बच्चा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर व नौ बच्चे डॉ अशोक कुमार के निजी क्लीनिक में इलाजरत है. हालांकि गनीमत रहीं की एक भी बच्चा गंभीर रूप से घायल नही हुआ है.

    अभिभावकों ने ऑटो ड्राइवर पर लगाया आरोप

    इस घटना के बाद अभिभावकों ने ऑटो के ड्राइवर पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ऑटो के ड्राइवर को मना करने के बावजूद वह बच्चों को ठूंस कर ऑटो में ले जाता है. ऊपर से एक दो सवारी भी बैठा लिया करता है. बच्चों ने बताया कि अधिक लोड की वजह ऑटो संतोषडीह नहर पुल पर नहीं चढ़ सका. वह पीछे की ओर ढल कर दाई ओर खाई में जा गिरा. बच्चों ने बताया कि ऑटो पर 15 या 16 बच्चे सवार थे. उसके अलावा एक महिला को भी बैठा लिया गया, जिससे ऑटो ओवर लोड हो गया और चढ़ाई नहीं चढ़ सका. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी क्लीनिक पर बच्चों के अभिभावक पहुंच चुके हैं. स्कूल प्रबंधन के प्रति उनमें काफी गुस्सा है. घटना के एक घंटे बाद तक पुलिस न तो अस्पताल पहुंची न घटना स्थल. इसे लेकर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. ऑटो ड्राइवर ऑटो छोड़ कर फरार हो गया है. पंचायत समिति सदस्य मनीष मेहता ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचने में मदद की.

    कई बच्चे घायल

    घायलों में नीतीश कुमार, रोहित कुमार,रोशन कुमार, परी कुमारी, आदित्या कुमारी, अभिषेक कुमार,लक्की कुमार, प्रतीक कुमार, परी कुमारी 2 के अलावा एक महिला भी शामिल है. अन्य बच्चों को उनके अभिभावक घर लेकर चले गए हैं. सभी घायल बच्चों की उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच है. महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news