IAS विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से आज ACB करेगी पूछताछ, मनी ट्रांजेक्शन पर फोकस

    IAS विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से आज ACB करेगी पूछताछ, मनी ट्रांजेक्शन पर फोकस

    रांची (RANCHI): झारखंड में शराब घोटाला, आय से अधिक संपत्ति और जमीन घोटाले से जुड़े मामलों में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) आज मंगलवार को उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता से पूछताछ करने वाली है. जानकारी के अनुसार ACB को हाल ही में चार करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध रकम से जुड़ा एक नया मनी ट्रेल मिला है. यह मनी ट्रेल पहले सामने आए तथ्यों से अलग बताया जा रहा है. इसी कड़ी में एजेंसी आज स्वप्ना संचिता से वित्तीय लेन-देन को लेकर सवाल करेगी. ACB की टीम पूछताछ के लिए स्वप्ना संचिता के आवास पर जाएगी. जांच के दौरान यह सामने आया है कि इस मनी ट्रेल में नकद लेन-देन, अलग-अलग बैंक खातों के जरिये पैसों का ट्रांसफर और आपस में जुड़े कई वित्तीय लेन-देन शामिल हैं.

    प्रारंभिक जांच में ACB को संकेत मिले हैं कि स्वप्ना संचिता की भूमिका इन वित्तीय गतिविधियों में अहम हो सकती है. ये लेन-देन न केवल व्यक्तिगत बताए जा रहे हैं, बल्कि कथित तौर पर विनय सिंह के साथ मिलकर किए गए हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, विनय सिंह को विनय चौबे का करीबी सहयोगी माना जाता है. ACB अब इस पूरे नेटवर्क और पैसों के स्रोत की गहराई से जांच कर रही है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news