Bokaro News:तेनुघाट उपकारा में बंद कैदी की मौत से मची अफ़रा-तफरी, पढ़े मौत की वजह

    Bokaro, Jharkhand
    Bokaro News:तेनुघाट उपकारा में बंद कैदी की मौत से मची अफ़रा-तफरी, पढ़े मौत की वजह

    बोकारो(BOKARO): बोकारो के तेनुघाट उपकारा में आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब धनबाद वासेपुर का रहने वाला कैदी 30 वर्षीय मोहम्मद औरंगजेब की इलाज के दौरान मौत हो गई. 

    डॉक्टरों ने इलाज के दौरान किया मृत घोषित

    आपको बताये कि मृतक कैदी को आज सुबह लगभग 6 बजे अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था. कैदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया, लेकिन सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    6 घंटे से बेहोशी की हालत में पड़ा था कैदी

    सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि कैदी को लगभग साढ़े 9 बजे सदर अस्पताल लाया गया था जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट से भेजे गए कागजात के मुताबिक उसे सुबह लगभग 6 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल में लाया गया था ,जो पिछले 6 घंटे से बेहोश था. पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर कैदी की मौत की वजह क्या है.

    रिपोर्ट-संजीव कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news