अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक, कहा- बलि का बकरा नहीं बनाये सरकार 

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक, कहा- बलि का बकरा नहीं बनाये सरकार

    धनबाद (DHANBAD) : "हूल दिवस" के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ,धनबाद जिला इकाई की  बैठक  जिला स्कूल, धनबाद के प्रांगण में जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई.   बैठक की शुरुआत में संथाल आंदोलन के नायकों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया गया.  अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध उल्गुलान रूपी आंदोलन का शंखनाद किया गया. बैठक में नई वित्तीय प्रवाह प्रणाली PFMS पोर्टल पर भाऊचर अपलोड करने एवं उसको जांचोपरांत पास करने में बीआरसीसी एवं लेखापाल की शिथिलता के कारण राशि लैप्स हुई ,लेकिन विभागीय पदाधिकारियों ने  उनको बचाने के लिए  प्रभारी प्रधानाध्यापक/ प्रधान शिक्षक को बलि का बकरा बनाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है.

    संगठन के द्वारा समय-समय पर नए वित्तीय प्रवाह प्रणाली के बारे में शिक्षकों को दक्ष एवं कुशल बनाने की मांग की गई थी. गौरतलब  है कि  मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में सभी प्रखण्ड के लेखापाल अपने घर में ही आवासीय कार्यालय से  कार्य का निष्पादन कर रहे थे, जो  जांच का विषय है. किसी किसी प्रखण्ड में एक ही वेंडर का विपत्र पारित होना, कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का संकेत देने के लिए काफी है.  अप्रैल  2022  में हजारों शिक्षकों पर राशि लैप्स होने का ठीकरा फोड़ते हुए जवाब मांगा गया था. सभी शिक्षकों ने अपने जवाब ससमय दिया भी था. अब पुनः हजारों शिक्षकों में से pick and choose की नीति अपनाई गई और 369 विद्यालय प्रधान को द्वितीय कारण पृच्छा किया गया है. बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर से जिन 14 सूत्री  मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था, उसका निष्पादन ससमय नहीं होने की स्थिति में संगठन कार्यालय का घेराव व क्रमिक आंदोलन करने की बात कही गई है. 



    Related News