धीरज साहू के बहाने हेमंत पर निशाना ! पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने सीएम हेमंत से की त्याग पत्र की मांग

    धीरज साहू के बहाने हेमंत पर निशाना ! पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने सीएम हेमंत से की त्याग पत्र की मांग

    दुमका (DUMKA) : राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकाने से आईटी की रेड में बरामद किए गए 300 करोड़ पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. इस मुद्दे को तब और हवा मिल गई जब पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर धीरज साहू से जुड़े टिप्पणी कर दी. इसके बाद क्या था भाजपा के तमाम नेता, मंत्री, विधायक धीरज साहू के तार राज्य सरकार से जोड़ रहे है. इसी कड़ी में दुमका में पूर्वमंत्री सह भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर धीरज साहू और सीएम हेमंत सोरेन को अपने निशाने पर लिया है.

    ईडी करे मामले की जांच

    भाजपा विधायक धीरज साहू ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकाने पर 300 करोड़ की राशि अब तक के रेड में सर्वाधिक राशि है. उन्होंने कहा कि आखिर यह राशि कहां से आया, यह रुपया किसका है औऱ पर्दे के पीछे कौन-कौन लोग है. सभी बिंदु सामने आना चाहिए औऱ यह तभी हो सकता है जब पूरे मामले की ईडी जांच करे. उन्होंने कहा कि मामले में ईडी की जांच हो इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता के साथ सड़कों पर आंदोलन करेंगे औऱ मामले की ईडी से करवाने की बात कहेंगे.  

    सीएम हेमंत की चुप्पी खड़े कर रही सवाल  

    साथ ही उन्होंने नैतिकता के आधार पर सीएम हेमंत सोरेन को अपने पद से त्याग पत्र देने की मांग की. कहा कि कहीं यह रुपया सीएम हेमंत सोरेन की संलिप्तता में तो नहीं रखा गया था. कहीं आगामी लोक सभा और विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए तो झामुमो और कांग्रेस ने जनता से लूट कर यह राशि नहीं रखा था. आखिर इस मुद्दे पर सीएम हेमंत सोरेन चुप्पी क्यों साधे हुए है. नैतिकता के आधार पर उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देनी चाहिए.

    हेमंत सरकार के बनने के बाद से राज्य में हो रही लूट

    आगे विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से राज्य में लूट खसौट मचा हुआ है. ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग का रूप ले चुका है. अवैध तरीके से खनिज संपदा का उत्खनन और परिवहन हो रहा है. कई मामलों की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है. अब तक राज्य में 70 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news