मेरे पापा का ख्याल रखना...विनय ने बहुत दर्द दिया है... कहते हुए लड़की ने खत्म कर ली ज़िंदगी, देखिए वीडियो

    मेरे पापा का ख्याल रखना...विनय ने बहुत दर्द दिया है... कहते हुए लड़की ने खत्म कर ली ज़िंदगी, देखिए वीडियो

    रांची(RANCHI): हर किसी का प्यार मुकाम तक नहीं पहुंचता है. कई बार लंबे रिश्ते के बाद भी अंत दर्दनाक होता है. जिसके साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर रही थी. उसी साथी ने धोखा दे दिया. तब लड़की टूट गई और एक खौफनाक कदम उठा लिया. इसके बाद एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें लड़की अपने साथ हुए धोखे को बता रही है. दरअसल बीते मंगलवार को रांची के सदर थाना क्षेत्र के आनंद विहार में रोशनी कुमारी ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लिया.

    इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने आनंद विहार पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.परिजनों को भी सूचना दी गई. जिसके बाद परिजन पहुंचे और लड़की के प्रेमी विनय पर मामला दर्ज कराया. परिजनों का मानना है कि पिछले पांच साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी करने की भी बात कही गई थी. लड़का कई सपने अपने माशूका को दिखाता था. लेकिन इस रिश्ते में 15 जुलाई की रात एक दर्दनाक रात बन कर आई. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई. जिसमें लड़की ने आत्महत्या का रास्ता चुन लिया.  

    लड़की रोशनी गुप्ता रांची में रह कर किसी कपड़े की दुकान में काम करती थी.घर की जिम्मेवारी भी पूरी तरह से पूरी करती थी. छोटे भाई से लेकर मां-बाप के खर्च को पूरा करती थी. लड़की बोकारो के बेरमों की रहने वाली थी. रांची के सदर थाना क्षेत्र ने आनंद विहार में एक किराए के माकन में रहती थी.आखिर में इस कमरे से ही उसकी लाश निकली. आत्महत्या से पहले लड़की ने एक वीडियो बनाया था. जो अब सामने आया है. वीडियो में लड़की अपने प्रेमी पर कई गंभीर आरोप लगाया है.
    वीडियो में लड़की ने कहा “विनय ने उसे बहुत तड़पाया है, शादी का झांसा देकर पांच सालों से झूठा वादा कर रहा था. आखिर में अब कुछ ज़िंदगी में नहीं बचा है. लड़की ने अपने पिता का ख्याल रखने की भी अपील की है साथ ही प्रेमी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही है.                                           


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news