साइबर ठगो के आगे सिस्टम फेल ,जानिए रांची में कैसे ठगाया धनबाद का सरफराज


धनबाद(DHANBAD): साइबर अपराधियों की समानांतर व्यवस्था अब सब पर भारी पड़ रही है. धनबाद के एक युवक से रांची में नए ढंग से साइबर ठगी की गई है. भूली का रहने वाला सरफराज अहमद से दो लाख ठग लिए गए है. वह अपने किसी निजी काम से रांची गया था. एटीएम से पैसा निकासी के क्रम में उससे यह ठगी की गई है. स्थानीय पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सरफराज ने कहा है कि वह 28 अक्टूबर को रांची गया था. वहां उसे पैसे की जरूरत पड़ी तो को कोकर की एक एटीएम गया. रुपए निकालने के लिए अपना कार्ड मशीन में डाला तो कार्ड मशीन में फस गया.
एटीएम की दीवार पर लगे हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया आउट ठगी हो गई
इसके बाद एटीएम की दीवार पर लगे हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया तो उधर से जवाब मिला कि एटीएम का पिन डालिए ,कार्ड खुद ब खुद निकल जाएगा. सरफराज ने जैसे ही पिन डाला, उसके खाते से 1-1 लाख कर दो बार निकासी कर ली गई. दोबारा जब उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह नंबर बंद मिला. किसी प्रकार व धनबाद पहुंचा और उसके बाद पुलिस से शिकायत की है. आपको बता दें कि साइबर ठगों का पैंतरा रोज-रोज बदल रहा है और नए -नए ढंग, तरीके से ठगी को अंजाम दे रहे है. धनबाद से सटे जामताड़ा में साइबर ठगों की पाठशाला चलती है.यहीं से निकले साइबर ठग पूरे देश में फैले हुए है. नए-नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं, बड़े बड़ेअधिकारियों तक को भी नहीं छोड़ते.
4+