आखिरकार स्विमिंग कोच बादल कुमार ने दम तोड़ दिया, जेएससीए स्टेडियम के चौथे तले से लगाई थी छलांग

    आखिरकार स्विमिंग कोच बादल कुमार ने दम तोड़ दिया, जेएससीए स्टेडियम के चौथे तले से लगाई थी छलांग

    रांची l(RANCHI): - जेएससीए स्टेडियम के चौथे तले से छलांग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास करने वाले बादल कुमार की आज अहले सुबह मौत हो गई. उनका इलाज पारस हॉस्पिटल में चल रहा था. वे स्विमिंग के एक अच्छे कोच थे.

    जेएससीए प्रशासन ने बादल कुमार के निधन पर शोक जताया

    पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कल ही उनके इलाज के क्रम में जानकारी देते हुए बताया था कि काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से बादल कुमार को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें बेहतर इलाज देने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. जेएससीए प्रशासन ने बादल कुमार के निधन पर शोक जताया है. परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news