बेंगलुरु में रांची के बीटेक छात्र की हुई मौत, 9वीं मंजिल से गिरने पर उठे कई सवाल

    एक बीटेक छात्र की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक की पहचान लक्ष्य मिश्रा के रूप में हुई है, जो येलाहंका स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सेकंड सेमेस्टर वर्ष का छात्र था. बताया जा रहा है कि लक्ष्य मंगलवार अपने हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिर गया

    बेंगलुरु में रांची के बीटेक छात्र की हुई मौत, 9वीं मंजिल से गिरने पर उठे कई सवाल

    रांची (RANCHI): रांची के एक बीटेक छात्र की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक की पहचान लक्ष्य मिश्रा के रूप में हुई है, जो येलाहंका स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सेकंड सेमेस्टर वर्ष का छात्र था. बताया जा रहा है कि लक्ष्य मंगलवार अपने हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिर गया. गंभीर हालत में उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है, लेकिन परिवार के संदेह के बाद अब हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। लक्ष्य के पिता अंजनी कुमार मिश्रा बेंगलुरु पहुंचकर येलाहंका न्यू टाउन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

    पिता का कहना है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद बेटे के शरीर पर गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान क्यों नहीं हैं. साथ ही जिस खिड़की से गिरने की बात कही जा रही है, उसकी ग्रिल के बीच इतनी कम जगह है कि वहां से किसी का निकलना संभव नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस स्थान पर लक्ष्य गिरा, वहां खून की मात्रा बेहद कम थी, जो इस घटना को संदिग्ध बनाती है.

    इसके अलावा, घटना के समय को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. पिता के अनुसार, अगर घटना तड़के 3 बजे हुई, तो परिवार को इसकी जानकारी करीब एक घंटे बाद क्यों दी गई. उन्होंने आत्महत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है और कॉलेज प्रबंधन पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news