निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने जमानत याचिका दाखिल की

    निलंबित आईएएस पूजा सिंघल ने जमानत याचिका दाखिल की

    रांची(RANCHI): झारखंड में चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. पूजा मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं. इधर, ईडी ने भी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी की है.

    बता दें कि निलंबित आईएएस पूजा सिंघल पिछले 25 मई से जेल में हैं. ईडी ने उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ काफी दिनों तक पूछताछ की है. सूत्र बताते हैं कि ईडी पूजा सिंघल के खिलाफ जुलाई के प्रथम सप्ताह में आरोप पत्र दाखिल कर सकती है. निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी. इसके लिए पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा ने वरीय वकील से संपर्क किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news