भाजपा नेता सुशील मोदी ने बिहार के क़ृषि मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, जानिये क्या-क्या उठाए सवाल


पटना(PATNA): राज्यसभा सासंद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के क़ृषि मंत्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के वर्तमान क़ृषि मंत्री सुधाकर सिंह (राजद के प्रदेश अध्यक्ष जागतानंद सिंह के बेटे हैं) के खिलाफ चावल घोटाले में FIR दर्ज किया गया था. सुशील मोदी ने कहा कि यह घोटाला पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का था और पटना हाईकोर्ट में 7 लाख रुपया जमा करने के बाद उन्हें जमानत दिया गया था.
ये भी देखें:
बिहार में बनेगा नया कृषि कानून, बंद मंडियां खुलेंगी- जानिये मंत्री सुधाकर सिंह और क्या-क्या बोले
क़ृषि मंत्री से किए कई सवाल
सुशील मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क़ृषि मंत्री से कई सवाल किए.
4+