गढ़वा(Garhwa ):गढ़वा में मंडल कारा में देर रात्रि औचक छापेमारी की गई.यह छापेमारी जेल अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार के नेतृत्व में की गई.बताए कार्रवाई का उद्देश्य जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों या वस्तुओं की जांच करना था.
ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेंगी
छापेमारी के दौरान प्रशासनिक व पुलिस विभाग के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. जहां जेल के विभिन्न वार्डों, बैरकों और अन्य हिस्सों की सघन तलाशी ली गई. हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छापेमारी के दौरान किसी आपत्तिजनक वस्तु की बरामदगी हुई या नहीं.जेल प्रशासन ने इसे नियमित सुरक्षा समीक्षा का हिस्सा बताया है और कहा कि ऐसी कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी.
रिपोर्ट: धमेंद्र कुमार
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


