लंका से सीता के आजाद होने वाले बयान पर सुप्रियो ने किया पलटवार, कहा- राम कौन है और किसकी पूजा की ये लोग को मालूम ही नहीं है

    लंका से सीता के आजाद होने वाले बयान पर सुप्रियो ने किया पलटवार, कहा- राम कौन है और किसकी पूजा की ये लोग को मालूम ही नहीं है

    रांची (RANCHI): सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद, झारखंड की राजनीति में एका एक चर्चा का बाजार गर्म हो गया. इसी कड़ी में आज झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची स्थित झामुमो कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. इस दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जिस राजनीति महत्वकांक्षा के तहत सीता सोरेन ने पार्टी को जॉइन किया है.यह किसी से छुपा नहीं है.हाल में ही कोर्ट से एक मामले की जांच शुरू की गई थी.अब भाजपा में कोई भी उनका अपना आदमी नहीं बचा है.सभी पार्टी से नेताओं को शामिल करा कर भाजपा सत्ता में बनी रहना चाहती है. भाजपा के पास कई ताकत है ED, CBI, IT और अन्य जांच एजेंसियों के तहत तोड़ कर शामिल कराने का खेल चल रहा है.

    भाजपा ने इस्तेमाल करने के लिए सीता सोरेन को किया शामिल 

    उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हर कोई हेमंत सोरेन नहीं होता है, हेमंत सोरेन ने झुकना नहीं स्वीकार किया बल्कि उन्होंने जेल जाना बेहतर समझा. लेकिन सीता भाभी दूसरे रास्ते पर चली गई. दुर्गा जी एक आंदोलनकारी थे वह कभी झुकना नहीं स्वीकार करते. लेकिन सीता सोरेन को भाजपा ने इस्तेमाल करने के लिए शामिल कराया है. भाजपा जरूरत के हिसाब से राजनीति करती है. महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बना दिया,शिवराज सिंह चौहान को पद से ही हटा लिया. जब जिसकी जरूरत भाजपा को होती है किसी तरह से उसे अपने में शामिल कर लेती है.


    अपना परिवार छोड़ सीता सोरेन दूसरी राह की औऱ बढ़ी


    सीता सोरेन को झामुमो ने पूरा सम्मान दिया. पार्टी के केंद्रीय समिति में जगह दी गई.लेकिन अब किस वजह से वह झामुमो के परिवार को छोड़ा इसपर बोलना उचित नहीं होगा. सुप्रियो ने कहा कि सीता सोरेन के इस्तीफे की ख़बर मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी गुरूजी दी गई थी.गुरूजी ने कहा था कि बात कर रहे है. लेकिन उसके कुछ देर बाद ही भाजपा में शामिल होने की खबर आगई. एक दुख है कि अपने परिवार को छोड़ कर भाभी सीता दूसरे राह पर चल पड़ी है.इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं है. 


    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news