सुप्रीम कोर्ट: पूर्व मंत्री एनोसी एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत

    सुप्रीम कोर्ट: पूर्व मंत्री एनोसी एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मधु कोड़ा कैबिनेट में मंत्री रहे एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई थी. जिसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस बालासुब्रमण्यम और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच में जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने एनोस एक्का की जमानत अर्जी मंजूर कर दी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में एनोस एक्का की तरफ से वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने बहस की.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news