तेज धूप में भी बंद समर्थक सड़कों पर डटे रहे, संथाल परगना से लेकर रांची तक बंद का व्यापक असर

    रांची(RANCHI): नियोजन नीति की मांग को लेकर छात्र संगठनों के एक दिवसीय झारखंड बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है.पूरे प्रदेश में बंद असरदार दिख रहा है. तेज धूप में भी बंद समर्थक सड़कों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे. संथाल परगना के पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज में भी बंद समर्थक सभी प्रतिष्ठानों को बंद कराते देखे गए. पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखा. जगह जगह पर पुलिस के द्वारा चौकसी बरती जा रही है. बंद समर्थकों में महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं.

    कई संगठनों का मिल रहा समर्थन 

    राज्य के बेरोजगार युवा झारखंड हित में नियोजन नीति की मांग को लेकर राज्यव्यापी बंद बुलाया है. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के आह्वान पर बंद को कई संगठनों ने समर्थन दिया है. बाजार में दुकानें बंद रहे और सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा. उल्लेखनीय है कि बंद की सफलता के लिए मंगलवार की शाम राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकाला गया. 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम रखा गया था जिसके दौरान प्रशासन ने आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज किया.



    Related News