झारखंड में अभी और कहर बरपाएगा सूरज, पारा पहुंचा 40 के पार

    झारखंड में अभी और कहर बरपाएगा सूरज, पारा पहुंचा 40 के पार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में आने वाले कुछ समय में मौसम का मिजाज काफी बदलने वाला है. एक तरफ जहां लोग गर्मी से पहले ही काफी परेशान हैं. वहीं अब मौसम विभाग द्वारा यह जानकारी  दी जा रही है कि इस महीने तेज धूप लोगों  को औऱ परेशान करेगा और राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़त दर्ज की जाएगी. बता दें कि राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप खिली रहती है. जिसके कारण अब  लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

    बता दें कि झारखंड के कई जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. शुक्रवार को राजधानी रांची का तापमान 37, जमशेदपुर 42, बोकारो 40, पलामू 38, धनबाद 40, देवघर 38 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं तापमान में किसी भी प्रकार की गिरावट दर्ज नहीं की गई है.  

    तीखी धूप लोगों को करेगी परेशान

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में झारखंड में  बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है. 13 जून के बाद मौसम फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 13 जून तक झारखंड में गर्मी बढ़ेगी. तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी.



    Related News