झारखंड में 12 मई से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, जानिए किस स्कूल में कब से शुरू होगी छुट्टी

    झारखंड में 12 मई से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, जानिए किस स्कूल में कब से शुरू होगी छुट्टी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बच्चों को हमेशा गर्मियों की छुट्टियां का इंतजार होता है. ये ऐसे दिन होते हैं जिसमें बच्चे लंबे समय का अवकास पाते हैं. अब झारखंड में बच्चों का ये इंतेजार खत्म हुआ . दरअसल झारखंड में गर्मी की तपश बढ़ती जा रही है. पारा 40 डिग्री तक पहुँच गया है. ऐसे में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. खास कर बच्चों के लिए स्कूल जाना कठिन हो गया है. बच्चे जिस तरह चिलचिलाती धूप में स्कूल जाने पर मजबूर हैं ऐसे में उनकी तबीयत खराब हो सकती है. अब इन सभी बातों को गंभीरता से लेते हुए रांची में 15मई तक कई स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा. कई स्कूलों ने गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. कुछ में 12 मई से छुट्टी शुरू होगी तो कुछ स्कूलों ने 13 या 14 मई से वैकैशन शुरू होगा. 

    गर्मी छुट्टी को करें इन्जॉय 

    ऐसे समय में अधिकांश लोग अपने नानी-दादी घर जरूर जाते है. यही एक मौका होता है जब आप आम का लुफ़त लेकर परिवार के साथ समय बिता सकते है. गर्मी की छुट्टी हमेशा मजेदार होती है. इन गर्मियों की छुट्टियों को आप भी मजेदार तरीके से प्लान कर सकते है.ताकि आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें. 

    जानिए रांची के किस स्कूल में कब हैं छुट्टी 

    कैंब्रियन : 12 मई
    डीपीएस : 14 मई 
    मनन विद्या मंदिर : 12 मई
    सेंट थॉमस : 17 मई
    केराली : 12 मई
    सरला बिरला : 23 मई
    डीएवी नंदराज : 13 मई
    फिरायालाल स्कूल: 19 मई
    गुरुनानक स्कूल: 14 मई
    ब्रिज फोर्ड स्कूल: 14 मई
    ऑक्सफोर्ड स्कूल: 20 मई
    विकास स्कूल पुंदाग: 14 मई
    संत फ्रांसिस: 13 मई



    Related News