गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद गांव में 35 वर्षीय कविता देवी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका, स्वर्गीय जितेंद्र साव की पत्नी थी. बताया जा रहा है कि उनका शव उनके ही कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला.
पढ़ें पूरा मामला
घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग, जो देवरी थाना क्षेत्र के तेलोडीह के निवासी है, मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया. मृतका के पिता द्वारिका साव और भाई मिंटू कुमार साव का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है.कविता देवी अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई है कोमल कुमारी (12 वर्ष), आनंद कुमार (10 वर्ष) और काजल कुमारी (7 वर्ष) है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है.मायके पक्ष ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


