सब इंस्पेक्टर उमेश मांझी का दुर्गापुर अस्पताल में निधन, दुर्घटना के बाद भर्ती कराये गए थे 

    सब इंस्पेक्टर उमेश मांझी का दुर्गापुर अस्पताल में निधन, दुर्घटना के बाद भर्ती कराये गए थे

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद जिला बल में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर उमेश मांझी का सोमवार को दुर्गापुर मिशन अस्पताल में निधन हो गया. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को गोविंदपुर इलाके में उमेश  मांझी को तेज गति से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी. उसके बाद उन्हें मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सूत्रों के अनुसार उन्हें चोट  इतनी  गहरी लगी थी कि उनका ब्रेन डेड  हो गया था और अंततः आज उनका निधन हो गया. जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर उमेश  बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे. 



    Related News