देवघर के 3 सरकारी स्कूल में अब से cbse पैटर्न पर पढ़ाई,गरीब बच्चों को मिलेगी निजी स्कूलों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा 

    देवघर के 3 सरकारी स्कूल में अब से cbse पैटर्न पर पढ़ाई,गरीब बच्चों को मिलेगी निजी स्कूलों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा 

    देवघर(DEOGHAR): सरकारी स्कूल को निजी स्कूलों से टक्कर देने के लिए आज से राज्यभर में 80 उत्कृष्ट विद्यालय का चयन कर उसमे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली मुहैया कराई जाएगी. सभी स्कूल को cbse से मान्यता मिल चुकी हैं. इन स्कूलों का उदघाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची से ऑनलाइन किया. जिन 80 स्कूलों का आज उदघाटन हुआ उसमें देवघर जिला का 3 स्कूल भी शामिल हैं. उद्घाटन के मौके पर स्थानीय मातृ मंदिर विद्यालय में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की मौजूदगी में तीनों स्कूल का एक साथ उद्घाटन हुआ. 

    इन स्कूलों में cbse पैटर्न पर होगी पढ़ाई

    देवघर जिला के आरमित्रा स्कूल,मातृ मंदिर स्कूल और देवघर कस्तूरबा विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा मिला है.जहां आज से सभी गतिबिधिया cbse के पैटर्न पर शुरू हो गई है. इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकन 16 से 30 मई तक किया जाएगा. नामांकन का आवेदन 7 मई तक वर्ग 6 से 9 तक के लिया जायेगा. तीनो स्कूल में कुल 545 विद्यार्थियों का नामांकन दाखिल किया जाएगा. आरमित्रा स्कूल में वर्ग 6 से 9 तक 80-80 विद्यार्थियों का नामांकन होगा जबकि मातृ मंदिर स्कूल में वर्ग 6 से 8 तक 40-40 और वर्ग 9 में 80 विद्यार्थियों का दाखिला लिया जाएगा. वही देवघर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 25 बालिकाओं को चयन कर उनका नामांकन किया जाएगा. 

    गरीब बच्चों को भी निजी स्कूलों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में एक-कृषि मंत्री

    देवघर के तीनों उत्कृष्ट विद्यालय के स्थानीय स्तर पर उदघाटन करने वाले कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि झारखंड सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से समझौता नहीं करने का जो निर्णय लिया था उसी पर यह एक मात्र शुरुआती पहल है. आगे बेहतरीन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल करना सरकार की  योजना है. अब गरीबों के बच्चे भी cbse पैटर्न से शिक्षा प्राप्त कर निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को टक्कर देते हुए उन्हें पीछे छोड़ेंगे. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी सरकार में झारखंड गठन होने के बाद शिक्षा की बदत्तर स्थिति पर आवाज उठती रही है. लेकिन आज से उत्कृष्ट विद्यालय में मिलने वाली शिक्षा से उम्मीद की जा रही है कि  सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा.

    उदघाटन समारोह के मौके पर कृषि मंत्री के अलावा,उपविकास आयुक्त, शिक्षा विभाग के अधिकारी, कई राजनीतिक दल के पदाधिकारी सहित विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news