मौली धागा पहनकर स्कूल आए छात्र की शिक्षक ने की पिटाई, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा 

    मौली धागा पहनकर स्कूल आए छात्र की शिक्षक ने की पिटाई, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा 

    बोकारो (BOKARO) :  झारखंड के बोकारो से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां नौवीं कक्षा के छात्र को शिक्षक ने बस इस लिए पिटाई कर दी. क्योंकि उसने अपने कलाई में मौली धागा पहना था. साथ ही छात्र पर दबाव बनाते हुए उसके कलाई से मौली धागा काटकर अलग कर दिया. यह मामला बोकारो के थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल का है. इस घटना के बाद से भड़के अभिभावकों और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में बुधवार को हंगामा कर दिया.

    स्कूल में किया गया हंगामा

    वहीं इस मामले में छात्र का कहना है कि मंगलवार को वह स्कूल गया था, जिसके बाद क्लास के मॉनिटर ने हाथ में बांधे मौली धागा देख लिया. उसने शिक्षक अमित लकरा से शिकायत कर दी. इस पर शिक्षक ने कहा कि स्कूल में मौली धागा पहनना मना है. उन्होंने उसे खोलने का दबाव बनाया. जब छात्र ने कहा कि यह उसकी आस्था से जुड़ा धागा है, इसे नहीं खोलेंगे. तब शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी और उससे धाग कटवा दिया.

    इसके बाद छात्र ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी. इस घटना से भड़के अभिभावकों और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्कूल में बुधवार को हंगामा कर दिया. हंगामा देख स्कूल के प्राचार्य सिस्टर जायस कुल्लू ने घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए एक दिन का समय मांगा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी इसके बाद लोग शांत हुए. वहीं इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के मंत्री विनय कुमार ने कहा कि हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news