छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन ने जनता से की ये अपील

    छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन ने जनता से की ये अपील

    रांची (RANCHI) :  छठ पूजा के अवसर पर रांची जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पर्व को पूरी श्रद्धा और सुरक्षा के साथ मनाएं. प्रशासन ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. इन दिशा निर्देशों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान भीड़, आगजनी, डूबने और ठंड से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकना है. प्रशासन ने जनता से अनुरोध किया है कि इन नियमों का पालन करें ताकि सभी लोग सुरक्षित और सुखद वातावरण में छठ पूजा मना सकें.

    भीड़ एवं भगदड़ से बचाव

    • पूजा स्थल, घाट और बाजार में भीड़ नियंत्रण की अग्रिम योजना बनाएं.
    • आने-जाने के रास्ते साफ रखें और वैकल्पिक मार्ग तय करें.
    • सीसीटीवी कैमरों और पुलिस गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
    • बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलग क्षेत्र निर्धारित करें.
    • किसी भी स्थिति में धक्का-मुक्की न करें और न ही शराब का सेवन करें.

    अग्नि सुरक्षा एवं आतिशबाजी के नियम

    • केवल प्रमाणित पटाखों का उपयोग करें और उन्हें खुले मैदान में जलाएं, घरों व वाहनों से कम से कम 50 मीटर दूर.
    • पास में पानी की बाल्टी या रेत रखें.
    • बच्चों को पटाखों से दूर रखें और उन्हें सूती कपड़े पहनाएं.
    • पटाखे फोड़ने के बाद जले अवशेषों को पानी में डालें.
    • बंद कमरे में या शराब के सेवन के बाद पटाखे न जलाएं.

    डूबने से बचाव के उपाय

    • पूजा या स्नान करते समय लाइफ जैकेट पहनें, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को.
    • लाइफ गार्ड और बचाव दल घाटों पर मौजूद रहें.
    • गहरे पानी या तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न उतरें.
    • अंधेरे या बारिश के बाद घाट पर जाने से बचें.
    • ठंड और आग से सुरक्षा के उपाय
    • हीटर या अंगीठी को ज्वलनशील वस्तुओं से कम से कम 1 मीटर दूर रखें.
    • कमरे में वेंटिलेशन (हवा का रास्ता) खुला रखें ताकि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस न फैले.
    • बुजुर्गों, बच्चों और बेघर लोगों को गर्म कपड़े और आश्रय उपलब्ध कराएं.
    • सोते समय हीटर या अंगीठी चालू न रखें.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news