Strange but true: मालिक की जान बचाने को भैंसें जब शेर से भिड़ गई तो फिर क्या हुआ ?

    Strange but true: मालिक की जान बचाने को भैंसें जब शेर से भिड़ गई तो फिर क्या हुआ ?

    धनबाद(DHANBAD) | इस खबर पर न आपकी आंखों को भरोसा होगा और न ही कानों को.  लेकिन यह खबर सौ  फ़ीसदी सच है.  पूरी खबर पढ़ने के बाद आपके मन में बहुत सारे सवाल आ सकते हैं कि आखिर भैंसें  अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान क्यों जोखिम में डाल दी? वह भी आदमखोर शेर के सामने।  यह खबर बिहार के पश्चिम चंपारण से सामने आई है.  अपने मालिक को बचाने के लिए तीन भैंसें  आदमखोर शेर से भिड़ गई.  केवल भिड़ी  ही नहीं बल्कि शेर को भागने को मजबूर कर दिया।  दरअसल, बाघ ने अपना शिकार बनाने के लिए भैंसों के मालिक पर हमला  कर दिया।  इसके बाद तो भैसें  बेकाबू हो गई और बाघ पर टूट पड़ी.  बाघ को उल्टे पांव भागना पड़ा. 

     जानकारी निकल कर आई है कि यह पूरा घटनाक्रम पश्चिम चंपारण के सहोदरा  थाना क्षेत्र से सामने आया है.  सोमवार की सुबह  करीब 10:00 बजे मालिक नदी के घाट पर भैंसों को धो रहा था.  इसी दौरान झाड़ियों  से निकलकर बाघ ने उस पर हमला बोल दिया।  बाघ उस पर तेज हमला बोला ।  इसी दौरान अगल-बगल मौजूद तीन भैंस बाघ  की ओर लपकी।  भैंसों ने अपनी सींग से   मार- मार कर बाघ  को घायल कर दिया।  जान बचाने के लिए बाघ  वहां से भाग कर झाड़ियों  में छिप गया.  

    युवक के शोर मचाने के बाद ग्रामीण पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया.  उसके शरीर में गहरे जख्म हैं.  फिलहाल वह खतरे से बाहर है.  बाघ के  हमले से तीन भैंसे  भी घायल हो गई है.  बताया जाता है कि जिस जगह पर घटना हुई है, वह क्षेत्र बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है. जंगल के आसपास के क्षेत्र में अक्सर लोगों का बाघों से आमना -सामना होता रहता है, लेकिन यह घटना  पशु और मालिक के बीच रिश्तों का एक उदाहरण बन गई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news