धनबाद से सटे बंगाल के दुर्गापुर के इस लुटेरा गिरोह के अजब -गजब कारनामे !

    धनबाद से सटे बंगाल के दुर्गापुर के इस लुटेरा गिरोह के अजब -गजब कारनामे !

    धनबाद(DHANBAD) : 5 सितंबर को धनबाद से सटे  दुर्गापुर में दिल्ली के एक कारोबारी से 1.01  करोड़  की लूट हुई थी. यह लूट की कहानी जितना दिलचस्प है, उससे अधिक चौंकाने वाला लुटेरा गिरोह की करतूत है. बंगाल  पुलिस जैसे-जैसे जांच में आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक खुलासे हो रहे है. पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य अनु मैसी और एक अन्य  को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार यह इस मामले की 12वी  गिरफ्तारी है. अनु मैसी ने पुलिस को जो बताया है, वह पुलिस के लिए भी चौंकाने वाली बात है. इस गिरोह के सदस्य पैसा दोगुना करने के साथ-साथ कम कीमत पर सोना बेचने के नाम पर लोगों को फंसाने का काम भी करते थे. बाजार मूल्य से आधी कीमत पर सोना देने का लालच देकर ग्राहकों को फंसाते  थे. ग्राहक जब देखने आता था तो उसे असली सोना दिखाते थे. बाद में नकली सोना पैक करके दे देते थे. 

    रूपया दोगुना करते थे और कम दाम पर सोना बेचते थे 
     
    सोना लेकर निकलते ही रास्ते में फर्जी पुलिस की टीम उसे व्यक्ति को पकड़ लेती थी और सारा सोना जब्त  कर लेती थी. वह व्यक्ति पुलिस के पास भी नहीं जा पता था. उसका सोना भी चला जाता था और पैसा भी. यदि फर्जी पुलिस गिरोह से सोना ले जाने वाला बच भी गया, तो ऐसा करने वाले लोगों को ढूंढना मुश्किल हो जाता था. इस तरह की कई घटनाओं को इस गिरोह ने अंजाम दिया है. इस गिरोह  के अन्य  लोगों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है. सूत्रों के अनुसार 5 सितंबर को दिल्ली के कारोबारी से दुर्गापुर थाना क्षेत्र में 1.01 करोड रुपए की छिनतई  हुई थी. इस कांड में रोज नए -नए खुलासे हो रहे है. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी  के बाद इसमें और अधिक खुलासे  हो सकते है.  पुलिस को जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार दिल्ली के कारोबारी ने 51 लाख  रुपए दोगुना करने के लिए दिए थे.  उसके बाद कारोबारी को 1.01 करोड रुपए दोगुना कर लौटने की बात थी. 

    यूपी से जुड़े है गिरोह के तार, पुलिस ने  तेज की छापेमारी 

    इसके बाद खेल खेला गया. इस गिरोह के तार यूपी से जुड़ने की बात कही जा रही है.  इधर जानकारी मिली है कि 1.01 करोड़ रुपये दुर्गापुर लूटकांड में सालानपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर इलाके से गिरफ्तार गोरखपुर (यूपी) के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियापुर गांव का निवासी जयस यादव और रूपनारायणपुर आचड़ा का निवासी अनु मैसी को शनिवार दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जांच अधिकारी ने इनके अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त करने का हवाला देकर 10 दिनों की पुलिस रिमांड की अपील की. अदालत ने पांच दिनों का रिमांड मंजूर किया. ये दोनों आरोपी दुर्गापुर लूटकांड के मास्टरमाइंड  गिरोह से जुड़े हुए हैं. यह लोग कम कीमत पर सोना बेचने के नाम पर लोगों को फंसाते थे और सोना खरीदकर जाने के दौरान उनसे लूट भी लेते थे. इस कांड में इन दो आरोपियों को लेकर कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news