न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस पर पथराव, शरारती तत्वों की करतूत !

    न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस पर पथराव, शरारती तत्वों की करतूत !

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-ट्रेनों में पथराव की घटनाएं रुक नहीं रही, बल्कि ये लगातार सामने आ रही है. इस कड़ी में अब न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस का भी नाम जुड़ गया है. बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने इ ट्रेन पर भी पत्थरबाजी की. यह घटना गिरिडीह-कोडरमा सेक्शन के महेशपुर हॉल्ट और कोडरमा के बीच हुई. इस पत्थरबाजी के बाद केस दर्ज कर लिया गया है. चौकाने वाली बात ये है कि इस घटना के एक दिन पहले इसी ट्रेन के गार्ड पर पत्थरबाजी की गई थी.

    ट्रेन का शीशा तोड़ा

    शरारती तत्वों ने ताबड़तोड़ पत्थर मारकर न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस के विस्टाडोम व सी 2 कोच का शीशा तोड़ दिया. एक दिन पहले इसी ट्रेन के गार्ड पर पत्थरबाजी की गई थी जिसमें वह घायल हो गए थे. 18618 डाउन न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 16.40 बजे कोडरमा स्टेशन पर आई लोको पायलट विनोद कुमार यादव ने चार्ज लेने के दौरान देखा कि विस्टाडोम और सी 2 कोच का शीशा टूटा हुआ है.

    कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल में केस दर्ज

    ट्रेन में इस पत्थरबाजी की घटना के बाद, आरपीएफ कोडरमा के जवानों ने दोनों स्टेशनों के बीच पड़ने वाले स्टेशनो पर गहन छानबीन की. नीरू नवाडीह, सलाईतंड और अन्य गांवों में जाकर छानबीन किया. लेकिन, कोई सुराग नहीं मिल सका. हालांकि, शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए जवान लगातार कोशिशों मे जुटे हुए हैं. फिलहाल, इस पत्थरबाजी की घटना के बाद कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल में केस दर्ज कर लिया है.

    पहले भी हो चुका है पथराव

    ट्रेन में पत्थरबाजी की ये पहली घटना नहीं है. इससे पहले राउरकेला-पुरी वंदे  भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची से पटना जा रही वंदे  भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई थी. इस घटना के पीछे असमाजित तत्व हैं. जो नशे की हालत में या मस्ती,मजाक औऱ शरारत के चलते इस तरह की घटना को अंजाम दे रहें हैं. जिस पर लगाम लगाकर सख्त कार्रवाई करने की जरुरत है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news