चतरा पुलिस पर पथराव मामला, 90 नामजद समेत 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    चतरा पुलिस पर पथराव मामला, 90 नामजद समेत 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    चतरा (CHATRA) : पुलिस पर पथराव, मारपीट और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले को लेकर सदर थाना में 90 नामजद समेत 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने, वाहनों को क्षतिग्रस्त करने, आक्रोशित ग्रामीणों को भड़काने समेत कई अन्य आरोप हैं. पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ और मामले में वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. 

    क्या है मामला 

    चतरा में बीते दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव में तेज रफ्तार में पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना पर सदर थाना के एसआई शशिकांत ठाकुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. और  स्थानियों की मदद से आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप वैन को पुलिस ने पीछा करके पकड़ा. लेकिन बाइक सवार मजदूर को टक्कर मारकर भाग रहे पिकअप वैन को पकड़ना पुलिस की टीम को महंगा पड़ गया. टक्कर मारकर पिकअप वैन लेकर भाग रहे वाहन चालक को पकड़ने के लिए पीछा कर रहे सदर थाना पुलिस की टीम के साथ डहुरी गांव के ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. घटना में सदर थाना के एसआई शशिकांत ठाकुर घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार और सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली पहुंचे. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के साथ वार्ता करने का प्रयास किया. इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस की टीम ने बचाव में लाठिया भांजी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. वहीं गांव में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news