हलचल तेज :धनबाद के झारूडीह में DTO के आवास पर  ईडी की छापेमारी

    हलचल तेज :धनबाद के झारूडीह में DTO के आवास पर  ईडी की छापेमारी

    धनबाद(DHANBAD) : धनबाद में मंगलवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय ने दबिश दी. यह कार्रवाई आज सुबह से ही चल रही है. यह अलग बात है कि बिहार के बालू घोटाले से जुड़ा यह मामला नहीं है. यह मामला जमीन घोटाले से जुड़ा हुआ है. धनबाद में वर्तमान में पोस्टेड जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर चंद्रिका द्विवेदी  के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज सुबह से ही छापेमारी कर रही है. 

    उनका आवास धनबाद के झारूडीह में है. वह देव बिहार में रहते है. चंद्रिका द्विवेदी इसके पहले रांची में अंचल अधिकारी थे. उन पर जमीन में गड़बड़ी करने के आरोप है. चंद्रिका दिवाकर द्विवेदी के आवास से कई कागजात बरामद होने की सूचना है. प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई अभी चल ही रही है. प्रवर्तन निदेशालय रांची में भी कई जगहों पर छापेमारी की है. सूत्र तो यह भी बताते हैं कि धनबाद के डीटीओ दिवाकर चंद्रिका द्विवेदी से इसके पहले भी कई बार पूछता टीम  कर चुकी है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news