झंडा लगाने के दाैरान करंट लगने से एक की गई जान, चार सेंट्रल अस्पताल में भर्ती - विधवा को मिली प्रोविजनल नियुक्ति

    झंडा लगाने के दाैरान करंट लगने से एक की गई जान, चार सेंट्रल अस्पताल में भर्ती - विधवा को मिली प्रोविजनल नियुक्ति

    धनबाद (DHANBAD): बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र की न्यू आकाश किनारी में आज झंडा फहराने की तैयारी के दौरान करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 4 लोग धनबाद के केंद्रीय अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.  इस घटना के बाद बीसीसीएल में हड़कंप मच गया है.  झुलसे चार लोगों को तत्काल निजी अस्पताल में ले जाया गया, उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल जगजीवन नगर धनबाद में भर्ती कराया गया है.  

    घटना के समय चल रहा था मुख्य समारोह 
     
    जिस समय यह घटना घटी , उस समय बीसीसीएल का मुख्य समारोह सिजुआ में चल रहा था.  सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई, भागम भाग की स्थिति उत्पन्न हो गई.  घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि झंडा फहराने के लिए पाइप ले जाने के क्रम में 11,000 के तार के संपर्क में आ जाने से  करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई.  मरने वाले का नाम दिलशाद अहमद बताया गया है ,जो ऑटो इलेक्ट्रिक हेल्पर के पद पर कार्यरत था.  जो लोग घायल हुए हैं , उनमें डिप्टी मैनेजर विकास कुमार केसरी, केके पांडे , भूपेंद्र सिंह और रविदास शामिल हैं.  सभी घायलों को देखने के लिए बीसीसीएल के सीएमडी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया है कि बेहतर से बेहतर इलाज में कहीं कोई कोताही नहीं बरती जाएगी.  साथ ही दुर्घटना में मारे गए दिलशाद के परिजनों को हर वह सुविधा  दी जाएगी जो, बीसीसीएल के नियमानुसार होगा. 

    सीएमडी घटना पर गंभीर , हर सुविधा देने का दिया भरोसा 
     
    जानकारी मिली है कि विधवा को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दे दिया गया है और संस्कार के लिए 50000 का भुगतान भी कर दिया गया है. अस्पताल में भर्ती घायल के परिजन ने बताया कि कुल 5 लोग करंट की चपेट में आए थे, जिनमें एक की मौत हो गई. चार  केंद्रीय अस्पताल में भर्ती हैं ,उन्होंने यह भी बताया कि विधवा को प्रोविजनल नियोजन दे दिया गया है.  धनबाद कोलियरी  कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि ले जाते समय अ न बैलेंस होने के कारण तार की चपेट में आ गया, जिसे यह घटना घटी.  उमेश कुमार सिंह ने बताया कि बीसीसीएल के सीएमडी इस घटना पर काफी गंभीर है और उन्होंने हर सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है.  उन्होंने बताया कि जो लोग घायल हैं ,उनमें डिप्टी मैनेजर विकास कुमार केसरी, के के पांडे ,भूपेंद्र सिंह, रविदास शामिल है. 


    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश 



    Related News