71 साल बाद सेंट्रल अस्पताल में बाबू जगजीवन राम की मूर्ति का अनावरण, किस घातू से बना है मूर्ति , जानिए

    71 साल बाद सेंट्रल अस्पताल में बाबू जगजीवन राम की मूर्ति का अनावरण, किस घातू से बना है मूर्ति , जानिए

    धनबाद(DHANBAD) : सेंट्रल अस्पताल में 71 सालों के बाद बाबू जगजीवन राम की मूर्ति का अनावरण किया गया. जगजीवन नगर में 71 साल के बाद आज उनकी मूर्ति स्थापित की गई. इसके साथ ही साथ सेंट्रल अस्पताल का सौंदर्यकरण और मजबूतीकरण भी किया जा रहा है. वहीं मूर्ति का अनावरण टेक्निकल हेड एसके सिंह की ओर से किया गया. पूरा कार्यक्रम कोल इंडिया एसटी/ एससी एंप्लॉय एसोसिएशन के बैनर तले हुआ . वही अतिथि के रूप में आर एस राम मौजूद थे. बता दें कि मूर्ति 200 टन भारी और ब्लैक स्टोन से बनी है. 

    अस्पताल का नवीकरण

    अस्पताल के सीएमओ आरके ठाकुर के अनुसार 1951 में जगजीवन नगर में इस अस्पताल की स्थापना हुई थी.  उसके बाद यह अस्पताल बीसीसीएल के पास आ गया. 71 साल होने के कारण अस्पताल का भवन कमजोर हो गया था, उपकरण पुराने पड़ गए थे. जिनका अत्याधुनिक तकनीक से नवीकरण किया जा रहा है. कोबिड के समय  इस अस्पताल ने बहुत अच्छा काम किया. धनबाद के लोग इसके गवाह है. जैसी की जानकारी मिल रही है ,यह अस्पताल पहले लाइम स्टोन डोलोमाइट विभाग ने बनवाया था.

    बीसीसीएल के जिम्मे में आया अस्पताल

    अस्पताल का कार्यालय भी धनबाद में था. लेकिन बाद में कार्यालय कोडरमा शिफ्ट हो गया. इसके बाद यह अस्पताल बिना देखरेख के था, लेकिन 1973 में कोयला उद्योग के राष्ट्रीयकरण के बाद यह अस्पताल बीसीसीएल के जिम्मे में आ गया और उसके बाद से अभी भी बीसीसीएल के पास ही है. इस अस्पताल में बीसीसीएल के कर्मियों के अलावे अन्य लोगों का इलाज होता है,जिसका उन्हें भुगतान करना पड़ता है.

    रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ प्रकाश महतो, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news