लव जिहाद की पीड़िता मानवी राज का बयान दर्ज, जानिए मानवी ने कोर्ट में क्या कहा

    लव जिहाद की पीड़िता मानवी राज का बयान दर्ज, जानिए मानवी ने कोर्ट में क्या कहा

    रांची(RANCHI): - भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी राज का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है. मानवी राज बुधवार को रांची पहुंची थी और उन्होंने अपना मेडिकल टेस्ट भी करवाया था. मामला कथित रूप से लव जिहाद का ही है. रांची के यश मॉडल इंस्टिट्यूट के संचालक तनवीर अख्तर खान पर मानवी राज ने एक बार फिर अपने बयान में कहा है कि उसे पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा था कि इस्लाम धर्म अपना कर वह शादी कर ले. वह लगातार धमकी देता रहा और कुछ फोटो के साथ ब्लैकमेलिंग भी कर रहा था.

    कोर्ट में दर्ज हुआ बयान 

    कोर्ट में धारा 164 के बयान में पीड़िता मॉडल मानवी राज ने वे सारी बातें दर्ज कराई हैं जो उनके साथ हुई है. मानवी राज ने कहा है कि तनवीर खान उसकी मजबूरी का फायदा उठाना चाहता था. उसने मुंबई जाने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा. वहां पर भी उसने धमकी दी और जान से करने का प्रयास किया. उसकी कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाना चाहता था. अपने बयान में मॉडल ने यह भी कहा है कि उस पर जान पर खतरा महसूस हो रहा है. यहां तक कि उसके परिवार वालों को भी धमकी दी जा रही है. इसलिए उसकी गिरफ्तारी जरूरी है.

    इधर आरोपी यस मॉडल इंस्टिट्यूट के संचालक तनवीर अख्तर खान फरार है. जिस समय मानवी राज ने मुंबई में एफ आई आर दर्ज कराया था, उसके बाद तनवीर खान का एक वीडियो मैसेज मीडिया में आया कि उस पर जो आरोप लगे हैं वह बेबुनियाद हैं बल्कि मानवी राज की उसे ब्लैकमेल कर रही थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news