शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर 2 दिन का राजकीय शोक घोषित 

    शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर 2 दिन का राजकीय शोक घोषित 

    रांची(RANCHI): झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर 2 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ  महतो के सम्मान में राजकीय शोक मनाया जाएगा. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. किसी भी प्रकार को कोई राजकीय समारोह नहीं किया जाएगा. साथ ही राज्य के सभी कार्यालय 2 दिन तक बंद रहेंगे.  

    आज झारखंडवासियों के लिए बहुत ही दुखद खबर आई. जगरनाथ महतो  की मौत की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. आपको बताये कि कोरोना संक्रमण से उनके लंग्स में इंफेक्शन फैल गया था.जिसके बाद उनके लंग्स का ट्रांसप्लांट कराया गया था. लेकिन इसके बावजूद भी तबियत खराब ही चल रही थी.

    अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते थे झारखंड के टाईगर

    राजनीतिक जगत के नेताओं में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अपनी एक अलग ही पहचान थी. लोग उनके बेबाकी व्यक्तित्व की वजह से उन्हे टाईगर बोला करते थे. किसी भी बात को बहुत ही सहज और सरल तरीके से बोल जाते थे जारनाथ महतो. उनका अंदाज और रहन सहन काफी देसी था. झारखंड सरकार में उन्हें दो मंत्री के पद को संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन कभी भी वो इसका गुमान नहीं किया करते थे. और अपनी जिम्मेदारी को काफी गंभीरता से निभाते थे. लिहाजा उनके असामयिक चले जाना काफी दुखद है. उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती है.

    राजनीतिक दलों में शोक की लहर, इनकी कमी को पूरा करना संभव नहीं

    जगरनाथ महतो की मौत के बाद झारखंड और देश के नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर अपना शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही जेएमएम और उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस में शोक की लहर है. वहीं मौत की खबर से झारखंड कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया. अब कैबिनेट की बैठक कब होगी उसकी तिथि निर्धारित नहीं की गयी है.

    रिपोर्ट: प्रियंका कुमारी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news