प्रदेश कांग्रेस युवा के सचिव दिनबन्धु बोयपाई भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल, राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा

    प्रदेश कांग्रेस युवा के सचिव दिनबन्धु बोयपाई भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल, राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा

    रांची(RANCHI): राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कन्याकुमारी से जम्मू काश्मीर तक भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं. इस भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में आज राहुल गांधी के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस युवा के प्रदेश सचिव दिनबन्धु बोयपाई ने बैंगलोर में दिनभर पदयात्रा की. मालूम हो कि राहुल गांधी के साथ लगातार 118 पदयात्री इस यात्रा में शामिल है.  देश में बढ़ते नफरत, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ यह पदयात्रा निकाली गई है. यह यात्रा 150 दिनों में कुल 3570 किमी चलने वाली है.

    “भाजपा देश में नफरत फैलाकर देश को तोड़ने का काम कर रही है”

    इस बारे में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया सेल के चेयरमैन सह महासचिव उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसमें अखंड भारत को फिर से जोड़ने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाकर देश को तोड़ने का काम कर रही है. वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी कन्याकुमारी से जम्मू काश्मीर तक पैदल यात्रा कर प्रेम और प्यार से विविधता में एकता लाकर पूरे भारतवर्ष को जोडने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में झारखंड प्रदेश से कई युवा साथी राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करेंगे और देश को जोड़ने में राहुल गांधी का सहयोग करेंगे.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news