लक्ष्मीकांत वाजपेई के झारखंड प्रभारी बनने पर प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

    लक्ष्मीकांत वाजपेई के झारखंड प्रभारी बनने पर प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत

    रांची (RANCHI)भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद  लक्ष्मीकांत वाजपेई के झारखंड प्रभारी बनने का प्रदेश भाजपा ने  स्वागत किया है.

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  दीपक प्रकाश ने कहा कि इनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा. मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिलेगी. विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी, ऐसा पूर्ण विश्वास है.

    झारखंड भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिलेगी

    बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी इनके इस नए दायित्व के लिए शुभकामना दी है.कहा कि झारखंड भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिलेगी.

    सभी ने दी बधाइयां

    इसके अलावा प्रदेश महामंत्री  आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा,  बालमुकुंद सहाय सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news