देवघर में 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने समाहरणालय के समीप किया चक्का जाम, जानिए क्या है इनकी मांग

    देवघर में 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने समाहरणालय के समीप किया चक्का जाम, जानिए क्या है इनकी मांग

    देवघर (DEOGARH) : देवघर में 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया है. ये जाम बकाया वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर है. उसकी इस मांग को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. 108 एंबुलेंस कर्मियों ने एंबुलेंस को समाहरणालय के समीप लगाकर चक्का जाम कर दिया और जिला उपायुक्त विशाल सागर से मुलाकात कर अपनी बात रखी. उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द ही इनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है.  

    जानिए क्या है इन कर्मचारियों की मांग 

    दरअसल 108 एंबुलेंस कर्मियों को जिस आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिए उनकी बहाली की गई थी उसका करार समाप्त हो गया है. इस आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा इन कर्मियों को 5 माह का बेतन भी नही दिया गया है. बेतन नही मिलने से इनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इतना ही नहीं इन कर्मियों को कोविद 19 के समय किये गए कार्यों का भी भुगतान अभी तक नही हुआ है. अब सरकार के स्तर से नया आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ करार की बात से देवघर में 108 एम्बुलेंस के कर्मी काफी परेशानी में आ गए हैं.इन्हें डर लग रहा है कि इनका बकाया बेतन,पीएफ,कोविद19 के दौरान दिए गए सेवा का पैसा नही मिलेगा. अब देखना होगा कि इनका बकाया भुगतान होगा या फिर ये लोग हड़ताल पर जायेंगे. और अगर ये हुआ तो लॉ एंड आर्डर की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 



    Related News