एसएसपी किशोर कौशल ने बच्चों संग मनाई दिवाली की खुशियां, बच्चों के चेहरे पर दिखा उत्सव

    एसएसपी किशोर कौशल ने बच्चों संग मनाई दिवाली की खुशियां, बच्चों के चेहरे पर दिखा उत्सव

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित सुभाष चंद्र बोष आवासीय विद्यालय में जिला के एसएसपी किशोर कौशल और उनकी पत्नी ने बच्चों के संग दीपावली मनाई. इस अवसर दोनों ने बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी साथ ही फुलझड़ी और पटाखा जलाया.और बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी.

    आवासीय विद्यालय के बच्चों में एक अलग ही खुशी देखने को मिली

    वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक को और उनकी पत्नी को अपने बीच देख आवासीय विद्यालय के बच्चों में एक अलग ही खुशी देखने को मिली. वही वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह के बच्चे जो अपने घरों से दूर रह कर पढ़ाई कर रहे है उन बच्चों के बीच आकर त्योहार मनाने का अलग ही आनंद आता है.इन बच्चों को भी महसूस नही होता कि वे अपने घरों से दूर पढ़ाई कर रहे है

    पढ़ें एसएसपी ने क्या कहा

    आगे एसएसपी ने कहा कि जब बच्चे घर से दूर रहते हैं तो उन्हें अपने घर की याद आती है, लेकिन यदि हम जैसे प्रशासनिक अधिकारी इन बच्चों के साथ दीपावली मनाते हैं तो उन्हें अपने घर जैसा माहौल मिलता है और वह बहुत खुश होते हैं

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News