ट्रिपल मर्डर की जांच में खुद जुटे एसएसपी, बोलें - अपराधी कितना भी शातिर हो , जल्द पकड़ें जाएंगे

    ट्रिपल मर्डर की जांच में खुद जुटे एसएसपी, बोलें - अपराधी कितना भी शातिर हो , जल्द पकड़ें जाएंगे

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  गोलमुरी पुलिस लाइन में हुए ट्रिपल हत्या मामले में एसएसपी प्रभात कुमार शुक्रवार सुबह से ही जांच में जुट गए हैं. गोलमुरी पुलिस लाइन पहुंचकर खुद सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि एसआईटी का टीम का गठन कर दिया गया है. आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. एसएसपी ने कहा कि रांची से फॉरेंसिक की टीम भी जमशेदपुर पहुंच चुकी है. जो तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है. साथ ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया है.

    डिटेन हुए छह कर्मी

    उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल छह लोगों को डिटेन कराया गया है. इनमें मृतक जवान का चालक, डुमरिया में पदस्थापित 2 कॉन्स्टेबल को डिटेंड किया गया है. एसपी प्रभात कुमार ने बताया अपराधी कितने भी शातिर हो मगर किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. गौरतलब है कि कल देर रात गोलमुरी पुलिस लाइन में एसपी ऑफिस में पदस्थापित कांस्टेबल सविता हेंब्रम उनकी बेटी और उनकी मां का शव बरामद किया गया था. जिसके बाद से ही पुलिस लाइन में हड़कंप मचा हुआ है. घटना को किस अपराधी ने अंजाम दिया हैं, पुलिस उसकी तलाशी में जुट गई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news