वासेपुर डबल मर्डर कांड का एसएसपी ने किया खुलासा ,कहा -प्रेम प्रसंग में की गई निर्मम हत्या

    वासेपुर डबल मर्डर कांड का एसएसपी ने किया खुलासा ,कहा -प्रेम प्रसंग में की गई निर्मम हत्या

    धनबाद(DHANBAD):यह वासेपुर है, यहां कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और दूसरे से अपनी इज्जत बचाता है. यह डायलॉग फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर का है. सोहेल और साहिल तो अपनी जान नहीं बचा सके और चाकूओं के  निर्मम वार ने उनकी जान ले ली. खून के एक कतरे ने पुलिस को हत्या के आरोपियों तक पहुंचा दिया और पुलिस इस कांड के खुलासे में सफल हो गई.अगल बगल के लोगो ने भी पुलिस को मदद की. रविवार को वासेपुर में हुए बहुचर्चित  हत्याकांड का खुलासा कर लेने का बुधवार को एसएसपी संजीव कुमार ने दावा किया. 

    सद्दाम के तीन भाई गिरफ्तार 

    सद्दाम के तीन भाइयों की गिरफ़्तारी की उन्होंने पुष्टि की और कहा कि सद्दाम को दबोचने के लिए टीम लगी हुई है. वासेपुर की तंग गली गनी  मोहल्ले में रविवार की रात दो किशोरों की गला रेतकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई थी.अगल -बगल की जमीन खून से लाल दिख रही थी. एसएसपी के दावे के मुताबिक गनी  मोहल्ले के सद्दाम ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर दोनों किशोरों को मार डाला. पुलिस ने गुलाम मुस्तफा, साकिब अंसारी और शकील अंसारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. सद्दाम अभी फरार बताया गया है. पुलिस उसकी टोह में लगी हुई है. हथियार भी पुलिस के हाथ लग गए है.

    पहले सोहेल को मारा गया ,फिर हत्या हुई साहिल की 

    एसएसपी ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पहले सोहेल की हत्या की गई और जब उसे खोजते हुए साहिल पंहुचा तो उसे भी मार दिया गया.सूत्रों के अनुसार हत्या के समय मारने वाले साहिल को नहीं मारना चाहते थे लेकिन भय  हो गया कि यह सब बता देगा ,इसलिए उसे भी मार दिया गया. घटना का खुलासा भी फिल्मी अंदाज में हुआ. घटना के दूसरे दिन सद्दाम के घर के बाहर लोगों ने खून के छींटे देखें तो उसके घर पहुंच गए और भाइयों को पिटाई करने लगे. सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और सद्दाम के भाइयों को हिरासत में ले लिया. पहले तो वह कुछ बता नहीं रहे थे लेकिन पुलिस की कड़ाई  से  टूट गए.इस बीच यह भी सूचना मिली है की बुधवार को सद्दाम को भी पुलिस गिरफ्तार कर ली है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news