SSP चंदन सिन्हा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, कहा-निर्भीक होकर करें मतदान

    SSP चंदन सिन्हा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, कहा-निर्भीक होकर करें मतदान

    रांची (RANCHI) : झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है. रांची जिले के सिल्ली और खिजरी में भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. इस बीच, एसएसपी चंदन सिन्हा ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. रांची पुलिस मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रही है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

    इन 38 सीटों पर हो रहा है मतदान

    दूसरे चरण में जिन 38 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें शामिल हैं- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ , देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी विधानसभा सीटें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news