चतरा में एसएसबी जवान ने खुद को मारी गोली, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल

    चतरा में एसएसबी जवान ने खुद को मारी गोली, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल

    चतरा: चतरा जिले में एसएसबी के एक जवान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार 35वीं बटालियन में तैनात जवान ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मार ली. घटना सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट की है, जहां वह पदस्थापित था. मृतक की पहचान प्रह्लाद सिंह, निवासी देवघर के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल व एसएसबी कमांडेंट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है. साथ ही मृतक जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.



    Related News