पर्व त्यौहार के लिए टाटानगर- छपरा, रांची और जयनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,जानें टाइमिंग और शेड्यूल

    पर्व त्यौहार के लिए टाटानगर- छपरा, रांची और जयनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,जानें टाइमिंग और शेड्यूल

    टीएनपी डेस्क- पर्व त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने टाटानगर और छपरा, रांची और जयनगर के बीच दो त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. 

    08181 टाटानगर-छपरा दिनांक 15.11 एवं 22.11.2023 को टाटानगर से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:00 बजे छपरा पहुंचेगी. 

    08182 छपरा-टाटानगर स्पेशल दिनांक 16.11 और 23.11 को सुबह 06:00 बजे छपरा से खुलेगी और उसी दिन 20:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी. 

    08105 रांची-जयनगर स्पेशल दिनांक  18.11 को रांची से 23:55 बजे खुलेगी और अगले दिन 15:30 बजे जयनगर पहुंचेगी.

    08106 जयनगर-रांची स्पेशल दिनांक 19.11 को जयनगर से 17:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 09:00 बजे रांची पहुंचेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. दोनों स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे. 

    पटना-पुरी के बीच छठ उत्सव स्पेशल ट्रेन चलेगी. आगामी छठ त्योहार के मद्देनजर, पूर्व रेलवे को पटना और पुरी के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. 

    08449 पुरी-पटना स्पेशल ट्रेन दिनांक 13.11 और 15.11को पुरी से 23:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 14:30 बजे पटना पहुंचेगी. 

    08450 पटना-पुरी स्पेशल दिनांक 14.11 और 16.11 को 18:00 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 08:45 बजे पुरी पहुंचेगी. ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news