लोक भवन में खास मुलाकात, उपराष्ट्रपति को राज्यपाल ने भेंट किया स्मृति-चिह्न

    स्थित लोक भवन में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की साथ ही राज्य के अलग- अलग मुद्दों और समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई. वही भेंट के रुप मे राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किया.

    लोक भवन में खास मुलाकात, उपराष्ट्रपति को राज्यपाल ने भेंट किया स्मृति-चिह्न

    रांची(RANCHI): स्थित लोक भवन में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की साथ ही राज्य के अलग- अलग मुद्दों और समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई. वही भेंट के रुप मे राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को सम्मान स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट किया. यह प्रतीकात्मक उपहार राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद देखने को मिला, जो केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय का संकेत देता है.

    कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने हरिवंश नारायण सिंह को भी स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनका सम्मान किया. इसके अलावा, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे को भी सम्मानित किया गया. इस औपचारिक भेंट के दौरान प्रशासनिक गरिमा और परंपराओं का पूरा ध्यान रखा गया. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर को महत्वपूर्ण बताया. यह मुलाकात न केवल औपचारिकता का हिस्सा थी, बल्कि राज्य और केंद्र के बीच सहयोग और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल भी मानी जा रही है. इस तरह की शिष्टाचार भेंटें प्रशासनिक तालमेल को बेहतर बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने में भी सहायक होती हैं. वही आज शाम उपराष्ट्रपति दिल्ली लौट जाएंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news