कैश कांड: झारखंड विधानसभा के न्यायाधिकरण में स्पीकर रविंद्र नाथ महतो नेकांग्रेस के तीनों विधायकों के मामले पर की ऑनलाइन सुनवाई

    कैश कांड: झारखंड विधानसभा के न्यायाधिकरण में स्पीकर रविंद्र नाथ महतो नेकांग्रेस के तीनों विधायकों के मामले पर की ऑनलाइन सुनवाई

    रांची(RANCHI)मंगलवार को झारखंड विधानसभा के न्यायाधिकरण में स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीनों विधायकों के मामले पर ऑनलाइन सुनवाई की. सुनवाई के दौरान प्रार्थी आलमगीर आलम के वकील उज्जवल आनंद की ओर से न्यायाधिकरण के समक्ष इस मामले में इशू फ्रेम करने का आग्रह किया गया. इस दौरान आरोपी विधायकों की ओर से रिमाइंडर की कॉपी नहीं मिलने की बात न्यायाधिकरण में कही गई. जिस पर उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से डिजिटल और हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने की बात कही गई है. 

    तीनों विधायकों की ओर से वर्चुअल सुनवाई के बजाय फिजिकल सुनवाई की मांग की गई थी

    बता दें कि 22 सितंबर को हुए पिछले सुनवाई के दौरान तीनों विधायकों की ओर से वर्चुअल सुनवाई के बजाय फिजिकल सुनवाई की मांग की गई थी, और किस नियम के तहत यह सुनवाई चल रही है. इस पर जवाब भी मांगा गया था दोनों पक्षों की ओर से हुए सुनवाई के बाद न्यायाधिकरण ने अगली तिथि के लिए सुनवाई को स्थगित कर दिया. बता दें कि अब तक 1 सितंबर 7 सितंबर और 22 सितंबर को इस मामले पर सुनवाई हो चुकी है. 

    सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगे हैं

    झारखंड कांग्रेस के 3 विधायकों को 30 जुलाई की रात कोलकाता पुलिस ने 49 लाख नगद रुपयों के साथ गिरफ्तार किया था. तीनों विधायकों पर हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगे हैं


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news