बेहतर अनुसंधान के लिए एसपी ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, जानिए किस मामले में पुलिसवालों ने किया सराहनीय काम  

    बेहतर अनुसंधान के लिए एसपी ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, जानिए किस मामले में पुलिसवालों ने किया सराहनीय काम  

    दुमका(DUMKA): समाहरणालय स्थित एसपी सभाकक्ष में एसपी अम्बर लकड़ा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुफस्सिल थाना कांड संख्या 180/20 के बेहतर अनुसंधान के लिए टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी और कर्मी को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया. डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार, तत्कालीन मुफस्सिल थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, काठीकुण्ड थाना प्रभारी श्यामल मंडल, कांड के अनुसंधानक श्वेता कुमारी और कई  पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित  किया गया. इस अवसर पर उप परिवाहन आयुक्त जुगनु मिंज, जिला परिवाहन पदाधिकारी फिलुविस बारला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

    2020 में घटी थी रेप की घटना

    दरअसल, मुफस्सिल थाना के घासीपुर गांव में वर्ष 2020 में गैंग रेप की घटना घटी थी. हाट से लौट रहे दंपति को अगवा किया गया. पति को बंधक बनाकर दरिंदों ने घृणित कार्य को अंजाम दिया. पीड़िता ने 17 लोगों पर आरोप दर्ज कराई थी. अनुसंधान के क्रम में 13 लोगों की संलिप्तता सामने आयी थी. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. चार्जशीट समर्पित होने के बाद कोर्ट ने इस मामले में 10 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. आर्थिक दंड भी लगाया था.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news