रांची(RANCHI): झारखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार बेरोजगारी भत्ता देने की तैयारी कर रही है. चुनाव के दौरान किये वादे को सरकार पूरा करने में लगी है.पहले छः हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था लेकिन इस वादे को पूरा करने में सरकार को लंबा समय लगा है.अब मंत्री ने दावा किया कि बेरोजगार युवाओं को छह हजार के बजाए 12 हजार रुपये भत्ता देगी.
इस पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सरकार युवाओं के हक़ में काम कर रही है. पहले हमने 5 और 7 हजार रुपये देने का वादा किया था लेकिन महंगाई को देखते हुए अब 12 हजार युवाओं को युवती को 15 और महिलाओं को 18 हजार रुपये की राशि देंगे.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सार्थी योजना के तहत सभी को पैसा भेजा जाएगा.अगले माह से सभी लोगों को पैसा भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि हम किसी भी हाल में युवाओं के साथ हैं. युवाओं के लिए बहाली भी अगले माह से निकालने वाली है,जिसमें स्थानीय लोगों को ज्यादा कैसे रोजगार दें इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है.
वहीं इसपर भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि सदन में नियोजन के नाम पर सवाल पूछा लेकिन इसपर जवाब देने से मुख्यमंत्री भाग रहे हैं.यह सरकार रोजगार के मामले में पूरी तरह से फेल है.अब 2024 में वही युवा इन्हें सही जगह धराने का काम करेगी.
रिपोर्ट: समीर हुसैन
Thenewspost - Jharkhand
4+

