चाईबासा: नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाइक होल की चपेट में आया जवान, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    चाईबासा: नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाइक होल की चपेट में आया जवान, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    चाईबासा (CHAIBASA) : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और जवानों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. जहां एक तरफ इस अभियान के तहत कई सफलता हाथ लगी जिसमें नक्सलियों को धर दबोचा गया. वहीं दूसरी तरफ कुछ जवान इस अभियान में नक्सलियों का शिकार हो गए. ऐसे में पश्चिमी सिंहभूम से एक और मामला सामने आया है जहां एक जवान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए स्पाईक होल की चपेट में आ गया. इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. यह मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के कोल्हान जंगल का है.

    जवान के पैर के आर पार हुआ लोहा

    इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार लोहे का सरिया जवान के पैर के आर पार हो गया. घायल अधिकारी को तत्काल सहायता पहुंचाते हुए एयरलिफ्ट कर रांची मेदांता शिफ्ट किया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को टारगेट कर ऐसे ट्रैप बिछाए जाते हैं. जिससे उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सके. ऐसा पहला मामला नहीं है इससे पहले भी पुलिस और जवान इस बिछाए गए ट्रैप में फसते दिखे.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news